19 जनवरी 2017 - 12:37
तेहरान प्लास्को बिज़नेस सेंटर में भयंकर आग, इमारत ढेर। + तस्वीरें

तेहरान के केन्द्रीय और व्यापारिक क्षेत्र में स्थित 15 मंजिला प्लास्को ट्रेड सेंटर में गुरुवार की सुबह आग लग गई।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार तेहरान के केन्द्रीय और व्यापारिक क्षेत्र में स्थित 15 मंजिला प्लास्को ट्रेड सेंटर में गुरुवार की सुबह आग लग गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फायर ब्रिगेड के दो सौ से अधिक वाहन, स्टाफ के सदस्य और बचाव दल के प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका और कुछ घंटे तक आग में झुलसने के बाद पूरी इमारत धराशायी हो गई। बताया जाता है कि आग लगने के तुरंत बाद ही इमारत को लोगों से खाली करा लिया गया था।
कहा जा रहा है कि आग की इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं जबकि तीस लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है जिसमें अधिकांश फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और सहायक कार्यकर्ता हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस व्यापारिक केंद्र के पास स्थित दो विदेशी दूतावासों को भी खाली करा लिया गया है। प्लास्को व्यापारिक केंद्र को वस्त्र और कपड़े का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता था जिसमें 400 से अधिक कपड़ों की दुकानें और शोरूम थे यह इमारत 54 साल पुरानी थी स्थानीय अधिकारियों ने आग दुर्घटना में सभी प्रकार की विध्वंसक कार्रवाई की संभावना को अस्वीकार किया है।